यात्रा

जहां जंगल खुद सुनाते हैं कहानियां, असम का अनमोल रत्न, घूमे बिना सफर रहेगा अधूरा

Assam Tourism: अगर आप असम यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो फिर आपको Kaziranga National Park को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। काजीरंगा नेशनल पार्क की खासियत जानकर आप खुदको यहां जाने से नहीं रोक पाएंगे। इस नेशनल पार्क की यात्रा हर उम्र और हर वर्ग के लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है।

Image

Kaziranga National Park

Tourist Places Assam: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक हमेशा से ही नई और यूनीक जगह की तलाश में होते हैं। इस बार आपको असम की यात्रा का प्लान करना चाहिए। असम में स्थित फेमस नेशनल पार्क काजीरंगा नेशनल पार्क अद्वितीय वन्यजीव विविधता के लिए फेमस है। आज हम आपको बताएंगे कुछ प्रमुख कारण जिसको जानने के बाद आप यहां की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं।

यूनेस्को द्वारा 1985 में काजीरंगा नेशनल पार्क को विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया गया था। विश्व धरोहर स्थल के दीदार के लिए आप यहां आने का प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा काजीरंगा नेशनल पार्क को गैंडे का घर भी कहते हैं। एक सींग वाले गैंडे दुनिया में सबसे ज्यादा यहीं पाए जाते हैं। दुनिया की कुल संख्या का लगभग 70% जिसमें 2,400 गैंडे शामिल हैं यही निवास करते हैं।

प्राकृतिक विविधता का अनूठा मेल आपको यहां देखने को मिल जाएगा। 500 से अधिक पक्षी प्रजातियां, 35 से अधिक स्तनधारी प्रजातियां और विभिन्न किस्म के सरीसृप आपको यहां देखने को मिल जाएंगे।

असम के लोक जीवन और संस्कृति को यहां के आदिवासी लोग बचाए हुए हैं। ऐसे में असम की स्थानीय संस्कृति को करीब से महसूस करने के लिए भी आप काजीरंगा नेशनल पार्क की यात्रा कर सकते हैं। पक्षियों से अगर आप प्रेम करते हैं तो यहां पर आपको 500 से अधिक पक्षी प्रजातियों के दीदार हो जाएंगे। फोटोग्राफी के लिए ये स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article