जल्द शुरू होगी अमरनाथ यात्रा! देखना न भूलें रास्ते में पड़ने वाली 5 सबसे खूबसूरत जगहें, नजारे देख बोलेंगे वाह

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के कठिन सफर में आपको कुछ शानदार नजारे भी देखने को मिलते हैं। आज हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जो अमरनाथ की पवित्र यात्रा में देखने को मिलेंगे।

Amarnath Yatra 2026: हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर निकलते हैं। यह यात्रा केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य को करीब से महसूस करने का भी अवसर देती है। बर्फ से ढके पहाड़, हरे-भरे मैदान, झरने, नदियां और घाटियां इस सफर को जिंदगी भर की याद बना देते हैं। अगर आप भी इस साल अमरनाथ यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो रास्ते में पड़ने वाली इन खूबसूरत जगहों को देखने का मौका बिल्कुल न गंवाएं। आज हम आपको अमरनाथ की पवित्र यात्रा (Amarnath Yatra Tips) के बीच आने वाले 5 शानदार जगहों के बारे में बताएंगे।

Amarnath Yatra 2026

अमरनाथ यात्रा के खूबसूरत नजारे

कब से कब तक चलेगी अमरनाथ यात्रा?

श्री अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ 3 जुलाई 2026 से होगा। 57 दिनों तक चलने वाली यह पवित्र यात्रा 28 अगस्त 2026, रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी। हर साल की तरह इस बार भी देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

End of Feed