टूरिज्म हब बनेगा देवभूमि उत्तराखंड, एडवेंचर एक्टिविटीज को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म

हाल ही में केंद्र सरकार ने अपना सालाना बजट जारी किया है। जिसमें पर्यटन को लेकर काफी घोषणाएं की गई हैं। खासतौर पर उत्तराखंड को टूरिस्ट हब बनाने के लिए एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Adventure Tourism in Uttarakhand: हिमालय की गोद में बसा उत्तराखंड लंबे समय से प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक स्थलों और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों का फेवरेट डेस्टिनेशन रहा है। अब केंद्र सरकार के हालिया बजट ऐलान ने पर्यटन क्षेत्र को नई ऊर्जा देने का संकेत दिया है। खासतौर पर एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बनाने का प्लान है। जो आने वाले समय में उत्तराखंड को एडवेंचर लवर्स का बड़ा केंद्र बना सकती हैं। सरकार ने टूरिज्म को आर्थिक विकास का मजबूत इंजन बनाने के लिए कई घोषणाएं की हैं। इस बजट में मेडिकल टूरिज्म, विरासत का संरक्षण और रिमोट एरिया की बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर दिया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

adventure tourism in Uttarakhand

उत्तराखंड में बढ़ेगा एडवेंचर टूरिज्म

एडवेंचर टूरिज्म पर खास फोकस

सरकार ने बजट में ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग और कैंपिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज के विकास पर विशेष जोर दिया है। इसके तहत राज्य में नए एडवेंचर रूट्स तैयार किए जाएंगे और मौजूदा स्थानों पर सुरक्षा मानकों को पहले से और भी बेहतर बनाया जाएगा। इससे न केवल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

End of Feed