WhatsApp Status में अब सेव कर सकेंगे पसंदीदा गाने, नया फीचर बनाएगा म्यूजिक लगाना आसान

WhatsApp के नए अपडेट में Starred फिल्टर भी दिया जा रहा है। म्यूजिक स्क्रीन पर इस फिल्टर को चुनते ही आपको केवल वे गाने दिखाई देंगे, जिन्हें आपने पहले पसंदीदा के तौर पर सेव किया है।

WhatsApp पर Status लगाने का तरीका जल्द ही और आसान होने वाला है। Meta अब यूजर्स को Status में म्यूजिक लगाने के दौरान अपने पसंदीदा गानों को सेव करने का विकल्प दे रहा है। नए फीचर की मदद से आप म्यूजिक कैटलॉग में मौजूद किसी भी पसंदीदा ट्रैक को Star करके बाद में आसानी से खोज सकेंगे। यह फीचर फिलहाल रोलआउट किया जा रहा है और WhatsApp Beta for Android के 2.26.38.1 अपडेट में देखा गया है।

WhatsApp Status

पसंदीदा गाने को ऐसे कर सकेंगे Star/Photo-Wabetainfo

पसंदीदा गाने को ऐसे कर सकेंगे Star

नए फीचर के तहत जब आप WhatsApp Status में म्यूजिक जोड़ने के लिए म्यूजिक कैटलॉग खोलेंगे, तो किसी भी गाने को Star करने का विकल्प मिलेगा। गाने पर Star करने के बाद वह आपकी Starred लिस्ट में सेव हो जाएगा। खास बात यह है कि आप अपनी पसंद के जितने चाहें उतने गाने इस लिस्ट में जोड़ सकते हैं। अगर बाद में किसी गाने को हटाना चाहते हैं तो उसी ट्रैक पर दोबारा टैप करके उसका Star हटा सकते हैं।

End of Feed