कैमरा लवर्स को खुश कर देगा ये 'फ्यूचर फोन', DSLR की तरह इसमें चेंज होता है लेंस

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 11:19 AM IST

Xiaomi ने एक नए स्मार्टफोन को कॉन्सेप्ट पेश किया है। इसकी खास बात ये है कि इसमें DSLR की तरह कैमरे के लेंस को चेंज किया जा सकता है। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।

Xiaomi ने Xiaomi 12S Ultra कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन को शोकेस किया है। इसमें DSLR कैमरे की तरह लेंस को चेंज किया जा सकता है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने इसके लिए एक टीजर वीडियो जारी किया है। इसमें फोन का पूरा डिजाइन दिखाया गया है और Leica की साझेदारी में डेवलप किए गए स्मार्टफोन की ऑप्टिकल डिटेल भी बताई गई है।

Xiaomi 12S Ultra Concept

Xiaomi 12S Ultra Concept

नए Xiaomi 12S Ultra कॉन्सेप्ट में यूजर्स स्मार्टफोन कैमरे में कैमरा लेंस को अटैच कर सकते हैं। शाओमी ने दावा किया है कि यूजर्स स्मार्टफोन कैमरे में Leica के प्रोफेशनल M-series कैमरा लेंस को अटैच कर सकते हैं। Xiaomi 12S Ultra कॉन्सेप्ट में दो 1-इंच सेंसर्स दिए गए हैं। जबकि, Xiaomi 12S Ultra में 1 दिया गया है। नया कॉन्सेप्ट फोन इंटरचेंजेबल लेंस के साथ आने वाला पहला हैंडसेट हो सकता है।

End of Feed