World's 1st Transparent TV: सबसे बड़े टेक इवेंट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2024) की शुरुआत हो गई है। 9 जनवरी से 12 जनवरी तक चलने वाले इस शो में दुनियाभर के टेक दिग्गज अपनी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट पेश करते हैं। शो के पहले दिन LG ने दुनिया की पहली वायरलेस ट्रांसपेरेंट टीवी 'LG Signature OLED T' को पेश किया है। इस टीवी की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको कोई केबल नजर नहीं आता है।
ट्रांसपेरेंट टीवी की खासियत
सीईएस 2024 में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने दुनिया का पहला वायरलेस पारदर्शी टीवी की पहली झलक दुनिया को दिखाई है। LG सिग्नेचर OLED T कहे जाने वाले इस टीवी में डिस्प्ले के लिए एक ग्लास है जो बंद होने पर ऐसा दिखता है जैसे यह गायब हो गया हो।
टीवी के आर-पार देख सकेंगे
कंपनी ने कहा कि टीवी व्यूअर्स के लिए "स्क्रीन से आर-पार देखने और स्क्रीन के चारों ओर विजिबल तारों की आवश्यकता को समाप्त करने" के लिए वायरलेस एवी ट्रांसमिशन और रिसेप्शन के लिए पारदर्शी ओएलईडी तकनीक की मदद लेती है। यानी आप टीवी के आर-पार देख सकते हैं। टीवी में सेल्फ-लिट पिक्सल तकनीक है जो इसे पिक्सल क्वालिटी बनाए रखने में सक्षम बनाती है। इसके साथ 4K रिजॉल्यूशन में कंटेंट देखा जा सकता है।
मिलेंगे दो मोड
एलजी सिग्नेचन OLED T टीवी में दो तरह के स्क्रीन मोड- ट्रांसपेरेंट और ब्लैक मोड मिलते हैं। ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) मोड में, टीवी देखने वाले लोग इसके पीछे की कंटेंट को ओवरलैप करते हुए देख सकते हैं। वहीं यदि आप पारंपरिक तरीके से टीवी देखना चाहते हैं, तो आप स्क्रीन को ब्लैक कलर में बदल सकते हैं। इसके लिए बस रिमोट पर एक क्लिक करना होगा।
LG Signature OLED T: टीवी के फीचर्स
एलजी सिग्नेचर ओएलईडी टी एक अपडेटेड एआई प्रोसेसर, अल्फा 11 से लैस है और यह एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के वेबओएस स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। हालांकि, इसको अभी खरीदा नहीं जा सकता है। कंपनी जल्द इसे भारत सहित अन्य देशों में लॉन्च कर सकती है।
