अगर आप भी मैसेजिंग के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। 1 जून 2025 से कुछ पुराने iPhone और Android फोनों में WhatsApp काम करना बंद कर देगा। पहले यह अपडेट मई 2025 से लागू होने वाला था, लेकिन कंपनी ने इसे थोड़ा आगे बढ़ा दिया था ताकि यूजर्स के पास नया डिवाइस लेने का समय मिल सके। यहां हम इन डिवाइस की पूरी लिस्ट बता रहे हैं।
क्यों बंद हो रहा है WhatsApp?
WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta समय-समय पर ऐप को अपडेट करती है और सिक्योरिटी और फीचर्स के लिए न्यूनतम डिवाइस रिक्वायरमेंट बढ़ाती रहती है। इस बार भी ऐसा ही किया गया है। पुराने फोनों में WhatsApp ठीक से काम नहीं कर पाता, इसलिए कंपनी उन्हें सपोर्ट लिस्ट से हटा रही है।
किन डिवाइसेज में बंद होगा WhatsApp?
Meta की ओर से साफ किया गया है कि जो डिवाइस पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर चल रहे हैं, उनमें अब WhatsApp सपोर्ट नहीं करेगा। जैसे:
- Android 5.0 या इससे पुराने वर्जन वाले फोन्स
- iOS 12 या उससे नीचे के वर्जन वाले iPhones
- इनमें WhatsApp अब इंस्टॉल नहीं होगा और पहले से इंस्टॉल है तो काम करना बंद कर देगा।
WhatsApp सपोर्ट से बाहर होने वाले iPhones
- iPhone 5s
- iPhone 6
- iPhone 6 Plus
- iPhone 6s
- iPhone 6s Plus
- iPhone SE (पहली जनरेशन)
WhatsApp सपोर्ट से बाहर होने वाले Android फोन्स
- Samsung Galaxy S4
- Samsung Galaxy Note 3
- Sony Xperia Z1
- LG G2
- Huawei Ascend P6
- Moto G (1st Gen)
- Motorola Razr HD
- Moto E (2014)
क्या करें अगर आपका फोन इस लिस्ट में है?
- अपने फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करें (अगर संभव हो)।
- अगर अपडेट नहीं हो पा रहा है, तो नया फोन खरीदने पर विचार करें।
- अपने चैट बैकअप को समय रहते Google Drive या iCloud में सेव कर लें।
