अब अपने दोस्तों को सुनाएं मनपसंद गाने, WhatsApp ला रहा नया फीचर

WhatsApp Video and Music Audio Sharing Feature: इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप वीडियो कॉलिंग के दौरान अपने दोस्तों को अपने फोन से ही अपनी पसंद का गाना सुना सकते हैं। एप्पल ने 2021 में SharePlay नामक एक ऐसा ही फीचर पेश किया था।

WhatsApp Video and Music Audio Sharing Feature: यदि आप मैसेजिंग और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए खुश खबर है। मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफार्म नए फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को अपने दोस्तों के साथ मनपसंद गाने शेयर करने की सुविधा देगा। यूजर्स म्यूजिक वीडियो और ऑडियो दोनों को अपने कॉन्टैक्ट के साथ शेयर कर सकेंगे।

क्या है व्हाट्सएप का नया फीचर

फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने नए फीचर की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, व्हाट्सएप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए एक वीडियो और म्यूजिक ऑडियो शेयरिंग फीचर डेवलप कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में ट्रैकर ने पाया कि व्हाट्सएप आईओएस पर फीचर के लिए सपोर्ट जोड़ रहा है। इस फीचर को एंड्रॉयड के लिए भी रोल आउट किया जाएगा।

End of Feed