Apple यूजर्स के लिए भी आया WhatsApp Plus, पैसे खर्च करने पर मिलेंग कई एक्स्ट्रा फीचर्स

Meta की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक फिलहाल इस नए फीचर को अभी सेलेक्टेड यूजर्स के साथ शेयर किया जा रहा है। शुरुआती बीटा टेस्टिंग के बाद इस फीचर को कुछ सीमित iPhone यूजर्स के साथ शेयर किया जा रहा है।

वॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग अपने स्मार्टफोन में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। अब यह सिर्फ चैटिंग और वॉइस कॉलिंग के लिए ही नहीं रहा बल्कि यह एक मल्टी टास्किंग ऐप बन चुका है। अपने यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी नए-नए अपडेट्स देती रहती है। अगर आपके पास आईफोन है तो वॉट्सऐप का नया अपडेट आपके काफी काम आने वाला है।

WhatsApp (1)

वॉट्सऐप अपने प्रीमियम प्लान में यूजर्स को कई नए फीचर्स उपलब्ध करा रहा है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

आपको बता दें कि वॉट्सऐप का नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान WhatsApp Plus जल्द ही सभी iOS यूजर्स के लिए रोलआउट होने वाला है। कंपनी ने अपने सपोर्ट पेज में इस बात की जानकारी दी है। WhatsApp Plus के जरिए वॉट्सऐप यूजर्स को ऐप में कई नए तरह के कस्टमाइजेशन और एक्स्ट्रा फीचर्स मिलेंगे। इसमें नए ऐप आइकॉन्स, कस्टम थीम्स, एक्सक्लूसिव स्टिकर्स, ज्यादा पिन चैट्स और एडवांस्ड चैट कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स शामिल होंगे।

End of Feed