Whatsapp लाया ये नया फीचर, वॉयस मैसेज सुनना न हो तो ऐसे पढ़ें

हाल ही में व्हाट्सऐप एक नया फीचर लेकर आया है जो कामकाजी और व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए काफी काम का हो सकता है। कई बार ऐसा होता है कि हम मीटिंग में या किसी जरूरी काम के बीच में होते हैं और अचानक किसी जानने वाले का वॉयस मैसेज आ जाता है। ऐसे में हम वॉयस मैसेज को सुन नहीं सकते हैं। इसीलिए व्हाट्सऐप अब नया ‘वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन’ फीचर लेकर आया है।

Whatsapp New Feature: अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के मकसद से व्हाट्सऐप लगातार कई नए अपडेट्स और फीचर्स लेकर आता रहता है। अब हाल ही में व्हाट्सऐप एक नया फीचर लेकर आया है जो कामकाजी और व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए काफी काम का हो सकता है। कई बार ऐसा होता है कि हम मीटिंग में या किसी जरूरी काम के बीच में होते हैं और अचानक किसी जानने वाले का वॉयस मैसेज आ जाता है। ऐसे में हम वॉयस मैसेज को सुन नहीं सकते हैं। इसीलिए व्हाट्सऐप अब नया ‘वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन’ फीचर लेकर आया है। आइये जानते हैं ये फीचर क्या है और आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?

Whatsapp New Feature

Whatsapp लाया ये नया फीचर

क्या है वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन फीचर

जब भी किसी वॉयस या वीडियो की आवाज को लिखित रूप में ट्रांसफॉर्म किया जाता है तो इसे ही ट्रांसक्रिप्शन कहा जाता है। व्हाट्सऐप पर मौजूद वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन फीचर, आपके मोबाइल पर विभिन्न भाषाओं में काम करता है। व्हाट्सऐप का वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन फीचर, ऐप पर आये मैसेज को लिखित मैसेज के रूप में आपके सामने पेश कर देता है। इस तरह अगर आप वॉयस मैसेज सुन नहीं पा रहे हैं तो भी आप बेहद आसानी से उसे पढ़कर मैसेज में मौजूद जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है।

End of Feed