नवंबर में 37.16 लाख भारतीयों के WhatsApp अकाउंट्स पर लगा प्रतिबंध, कहीं आपका भी तो नहीं हुआ बंद?

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 21, 2022, 09:36 PM IST

WhatsApp ने नवंबर महीने में भारत में 37.16 लाख अकाउंट्स पर बैन लगा दिया। 1 नवंबर, 2022 और 30 नवंबर, 2022 के बीच 3,716,000 व्हाट्सएप अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इनमें से 990,000 खातों को एक्टिव रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया।

नई दिल्ली: इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने बुधवार को कहा कि उसने नवंबर में भारत में 37.16 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। जो पिछले महीने में प्रतिबंधित अकाउंट्स की तुलना में करीब 60 प्रतिशत अधिक है। भारत में प्रतिबंधित WhatsApp अकाउंट्स में 9.9 लाख खाते शामिल हैं जिन्हें यूजर्स द्वारा फ़्लैग किए जाने से पहले एक्टिव रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था। अक्टूबर में WhatsApp ने देश में 23.24 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसमें 8.11 लाख खाते शामिल थे, जिन्हें एक्टिव रूप से प्रतिबंधित किया गया था।

WhatsApp Accounts Banned

भारत में 37.16 लाख WhatsApp अकाउंट्स पर लगा बैन

WhatsApp ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के तहत अपनी प्रकाशित नवंबर की मासिक रिपोर्ट में कहा कि 1 नवंबर, 2022 और 30 नवंबर, 2022 के बीच, 3,716,000 व्हाट्सएप अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इनमें से 990,000 खातों को एक्टिव रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया। कठिन आईटी नियम जो पिछले साल लागू हुए थे, बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म (50 लाख से अधिक यूजर्स के साथ) को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करने प्राप्त शिकायतों के डिटेल और की गई कार्रवाई का उल्लेख करना अनिवार्य हैं।

End of Feed