Megapixel क्या होता है और अच्छी फोटो के लिए क्या यही एक जरूरी चीज है? दूर कर लें यें गलतफहमी

हर पिक्सल कैमरे में आने वाली रोशनी और रंग की जानकारी को रिकॉर्ड करता है। ज्यादा मेगापिक्सल का मतलब है कि फोटो का रिजॉल्यूशन (यानी साइज और डिटेल) बड़ा होगा। अगर आप फोटो क्रॉप कराना चाहते हैं तो अधिक मेगापिक्सल होना जरूरी है।

आजकल जब लोग नया स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो वे सबसे पहले कैमरे पर ही ध्यान देते हैं। ज्यादातर लोगों का ध्यान इस बात पर रहता है कि कितने मेगापिक्सल का कैमरा है। ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि जितना ज्यादा मेगापिक्सल होगा वह कैमरा उतना ही अच्छा होगा। लेकिन, आपको बता दें कि कैमरे के लिए मेगापिक्सल जरूरी है लेकिन ज्यादा मेगापिक्सल वाला कैमरा अच्छा होगा यह हमेशा सही नहीं होता। किसी भी कैमरे या फिर स्मार्टफोन के कैमरे से खीची जाने वाली फोटो की क्वालिटी कई चीजों पर निर्भर करती है न कि सिर्फ मेगापिक्सल पर।

Camera Megapixel

ज्यादा मेगापिक्सल होने से बेहतर फोटो आएगी यह जरूरी नहीं है। (फोटो क्रेडिट -iStock)

मेगापिक्सल क्या होते हैं?

किसी भी स्मार्टफोन कैमरे या फिर नॉर्मल कैमरे में मिलने वाले मेगापिक्सल की संख्या यह दर्शाती है कि उसके सेंसर में मौजूद पिक्सल्स की संख्या कितनी है। आपको बता दें कि 1 मेगापिक्सल = 10 लाख पिक्सल्स के बराबर होते हैं। हर पिक्सल कैमरे में आने वाली रोशनी और रंग की जानकारी को रिकॉर्ड करता है। ज्यादा मेगापिक्सल का मतलब है कि फोटो का रिजॉल्यूशन (यानी साइज और डिटेल) बड़ा होगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि फोटो की क्वालिटी भी बेहतर होगी।

End of Feed