Vodafone Idea और AST SpaceMobile ने की साझेदारी, भारत में सैटेलाइट मोबाइल ब्रॉडबैंड सर्विस का करेंगे विस्तार

Vodafone Idea Partners with AST SpaceMobile: Vi के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, अवनीश खोसला ने कहा, "Vi हमेशा तकनीक का उपयोग करके हर भारतीय को जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, और हम सैटेलाइट संचार को टेरेस्ट्रियल कनेक्टिविटी के पूरक के रूप में देखते हैं।"

Vodafone Idea Partners with AST SpaceMobile: वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अमेरिका स्थित AST SpaceMobile के साथ साझेदारी की है, जिसका उद्देश्य भारत में स्मार्टफोन यूजर्स को सीधे अंतरिक्ष-आधारित मोबाइल ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदान करना है। एएसटी स्पेसमोबाइल एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी स्पेसएक्स की प्रतिद्वंद्वी है। स्पेसएक्स की यूनिट स्टारलिंक को हाल ही में भारत में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवाएं देने का लाइसेंस मिला है।

सैटेलाइट तकनीक से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

इस रणनीतिक सहयोग के तहत, Vi और AST SpaceMobile मिलकर उन क्षेत्रों में सैटेलाइट-समर्थित वॉयस, वीडियो और इंटरनेट सर्विस को शुरू करेंगे, जहां मोबाइल नेटवर्क कवरेज सीमित या अनुपलब्ध है। AST SpaceMobile की लो-अर्थ-ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट तकनीक को Vi के टेरेस्ट्रियल टेलीकॉम नेटवर्क के साथ एकीकृत किया जाएगा, जिससे दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

End of Feed