Vivo Y58 5G: वीवो ने गुरुवार, 20 जून को अपने नए बाय सीरीज फोन वीवो वाई 58 5जी (Vivo Y58 5G) को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन को 20 हजार से कम कीमत में पेश किया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी और 50 MP AI पोर्ट्रेट कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 6.72 इंच का सनलाइट डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ आई प्रोटेक्शन भी मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट और 8 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलता है।
Vivo Y58 5G
Vivo Y58 5G: कीमत
वीवो Y58 5G को दो कलर ऑप्शन- हिमालयन ब्लू और सुंदरबन ग्रीन में पेश किया गया है। इसकी कीमत 19,499 रुपये है। यह सिंगल 8GB + 128GB स्टोरेज में आता है। फोन को आज से फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
Vivo Y58 5G: स्पेसिफिकेशन
वीवो वाई 58 5जी में 6.72 इंच की FHD+ 120Hz LCD स्क्रीन है। इसके साथ 120 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट और 1024 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सेगमेंट का सबसे ब्राइट सनलाइट LCD स्क्रीन के साथ आता है। डिस्प्ले को टीयूवी रीनलैंड लो ब्लू लाइट आई केयर द्वारा प्रमाणित किया गया है, जो यूजर्स की आंखों की केयर के लिए अच्छा है। फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 4 जनरेशन 2 4nm चिपसेट और 8 जीबी की रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
Vivo Y58 5G: कैमरा
वीवो के लेटेस्ट फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP रियर कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP पोर्ट्रेट कैमरा और LED फ्लैश का सपोर्ट है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में f/2.05 अपर्चर के साथ 8MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है।
Vivo Y58 5G: बैटरी
वीवो वाई 58 5जी में 6000mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और चार्जिंग के लिए टाइप सी का सपोर्ट है।
