Vivo Y400 5G भारतीय बाजार में आज देगा दस्तक, लॉन्च से पहले जानें कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। वीवो का Vivo Y400 5G तगड़े फीचर्स के साथ दस्तक देने वाला है। इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है।

Vivo Y400 5G India Launch: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपको एक नया ऑप्शन मिलने वाला है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो आज यानी 4 अगस्त को Vivo Y400 5G को लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में दस्तक दे सकता है।

Vivo Y400 5G

भारत में दस्तक देने जा रहा है एक नया स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Vivo Y400 5G की कीमत

Vivo Y400 5G के लॉन्च से पहले ही कई सारी डिटेल्स सामने आ चुकी है। फीचर्स के साथ-साथ इसकी कीमत का भी खुलासा हो गया है। लीक्स की मानें तो Vivo Y400 5G को कंपनी दो वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है इसका बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे कंपनी 21,999 में लॉन्च कर सकती है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसे कंपनी बाजार में 23,999 रुपये में पेश कर सकती है।

End of Feed