वीवो के नए फोन को लेकर आ गई बड़ी खबर, Vivo V60 की भारत में होने जा रही है एंट्री

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो एक के बाद एक स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। कंपनी भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो कि Vivo V60 है। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की कई सारी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं।

चीन की दिग्गज कंपनी वीवो ने पिछले 6-7 महीने में कई सारे दमदार स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में प्रीमियम सेगमेंट में Vivo X200 FE को लॉन्च किया था। अगर आप एक नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। वीवो अब एक नया स्मार्टफोन पेश करने जा रही है जो कि Vivo V60 होगा। यह स्मार्टफोन Vivo V50 का सक्सेर होगा। लॉन्च से पहले ही वीवो के इस स्मार्टफोन की कई सारी लीक्स सामने आ चुकी है।

Vivo V60

वीवो भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है नया स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

खबरों के मुताबिक Vivo V60 को TDRA पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक बाजार में दस्तक देने वाले इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर V2511 होगा। TDRA से पहले इस स्मार्टफोन को SIRIM, IMDA, TKDN और BIS पर भी स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से यह साफ हो गया है कि कंपनी इसे भारत के साथ साथ मलेशिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया के मार्केट में भी पेश करेगी।

End of Feed