Vijay Sales Apple Days Sale: यदि आप एप्पल प्रोडक्ट पसंद करते हैं तो उन्हें अपना बनाने का सही मौका है। भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन विजय सेल्स ने एप्पल डेज सेल की घोषणा कर दी है। 8 जून से 17 जून तक चलने वाली इस सेल में इन-स्टोर और विजय सेल्स के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एप्पल डिवाइस की एक विस्तृत सीरीज पर दमदार डील्स और डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Vijay Sales Apple Days Sale
Vijay Sales Apple Days Sale: कितने मिलेगा डिस्काउंट
विजय सेल्स की एप्पल डेज सेल में ग्राहकों को लेटेस्ट आईफोन, मैकबुक, आईपैड, एप्पल वॉच, एयरपॉड्स, होमपॉड मिनी और यहां तक कि एप्पल केयर प्लस पर भी खास ऑफर मिल सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ग्राहकों को ICICI और SBI बैंक कार्ड की मदद से खरीदारी करने पर ₹10,000 तक की तत्काल छूट का लाभ मिलेगा। इन-स्टोर ग्राहक Cashify की ओर से ₹12,000 तक के एक्सचेंज बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 68W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Motorola Edge 2024, जानें कीमत और फीचर्स
आईफोन पर मिल रहा दमदार डिस्काउंट
एप्पल डेज सेल में आईफोन 15 पर भी दमदार डिस्काउंट मिल रहा है। यह फोन 64,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है, जबकि iPhone 15 Plus 74,290 रुपये में उपलब्ध है। दोनों में 6,000 रुपये का तत्काल बैंक डिस्काउंट शामिल है। आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस को क्रमशः 57,990 रुपये और 66,990 रुपये की रियायती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ 3,000 रुपये का तत्काल बैंक डिस्काउंट शामिल है। आईफोन 13 भी सीमित समय के लिए 50,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा।
एप्पल के इन डिवाइस पर भी मिल रहा डिस्काउंट
आईफोन के अलावा, एप्पल iPad 9वीं जनरेशन 24,990 रुपये में मिलेगा। जबकि 10वीं जनरेशन के आईपैड पर अतिरिक्त छूट मिलेगी और यह 29,900 रुपये में बिकेगा। 5वीं जनरेशन के आईपैड एयर की कीमत 45,490 रुपये है, जबकि लेटेस्ट 11 इंच और 13 इंच आईपैड क्रमशः 53,000 रुपये और 72,000 रुपये में खरीदे जा सकेंगे।
मैकबुक पर भी मिलेगा डिस्काउंट
सेल में M3 चिप वाले मैकबुक प्रो को 1,47,890 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। जबकि M3 Pro चिप वाला MacBook Pro 175,490 रुपये में उपलब्ध होगा और M3 Max चिप वाला MacBook Pro 285,890 रुपये में बिकेगा। कीमतों में 10,000 रुपये की तत्काल छूट शामिल है।
