स्मार्टफोन इंडस्ट्री इस नवंबर (2025) में कई नए स्मार्टफोन्स के लॉन्च के लिए तैयार है। इस महीने उपयोगकर्ताओं को फ्लैगशिप से लेकर बजट रेंज तक कई नए विकल्प मिलने वाले हैं। प्रमुख ब्रांड्स अपने नए डिवाइस पेश करेंगे, जिनमें OnePlus 15 जैसी हाई-एंड फ्लैगशिप डिवाइस के साथ Nothing Phone 3a Lite जैसी किफायती स्मार्टफोन भी शामिल हैं।
upcoming smartphone November 2025/photo-oneplus
OnePlus 15 सीरीज
OnePlus 15 सीरीज भारत में नवंबर 2025 में लॉन्च होगी। इस फोन में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, और 7300 mAh बैटरी मिलेगी, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा।
OPPO Find K9 सीरीज
OPPO Find K9 सीरीज की लॉन्चिंग 18 नवंबर को होने वाली है। इसमें 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर, और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। इसके साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी जाएगी।
iQOO 15
iQOO 15 का लॉन्च 25 नवंबर को होने वाला है। इस स्मार्टफोन में 7000 mAh बैटरी, 100W वायर्ड चार्जिंग, और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।
Realme GT 8 Pro
Realme GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 2K डिस्प्ले रेजोल्यूशन, और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। इसके अलावा Nothing Phone 3a Lite भी आने वाला है जो कि यह बजट ग्राहकों के लिए होगा और इसकी संभावित कीमत ₹20,000–₹22,000 है।
नवंबर की लॉन्चिंग में Lava Agni 4 5G भी होगा इसमें Dimensity 8350 चिपसेट और 7000 mAh बैटरी होगी। इसके अलावा Vivo X300 Pro भी आने वाला है जिसमें 6.78 इंच डिस्प्ले, Dimensity 9500 चिपसेट, और 200MP पेरिस्कोप कैमरा मिलेगा।
