U&i ने एक साथ लॉन्च किया नेकबैंड, TWS और पावरबैंक, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स

U&i India: कंपनी का दावा है कि बीट्स सीरीज TWS 7650 ईयरबड्स 120 घंटे का बैकअप देते हैं। वहीं इनोवेटिव सीरीज पोर्टेबल स्पीकर UiBS-801 को 30W आउटपुट के साथ पेश किया गया है। इसमें 20 घंटे का बैकअप मिलता है।

U&i India: लाइफस्टाइल टेक एक्सेसरीज ब्रांड U&i ने भारत में एक साथ कई प्रोडक्ट को लॉन्च कर दिया है, जिसमें नए लाइनअप में डॉमिनेटर सीरीज नेकबैंड UINB-2304, बीट्स सीरीज TWS 7650, मॉडर्न सीरीज पावरबैंक UIPB-2151 और इनोवेटिव सीरीज पोर्टेबल स्पीकर UiBS-801 शामिल हैं। चलिए जानते हैं इन प्रोडक्ट की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

U&i India

U&i India

कीमत और उपलब्धता

  • यह प्रोडक्ट को देश भर में मोबाइल एक्सेसरीज स्टोर पर उपलब्ध हैं।
  • डॉमिनेटर सीरीज नेकबैंड UINB-2304 की कीमत 1,099 रुपये
  • बीट्स सीरीज TWS 7650 की कीमत 799 रुपये
  • मॉडर्न सीरीज पावरबैंक UIPB-2151 की कीमत 1,699 रुपये
  • इनोवेटिव सीरीज पोर्टेबल स्पीकर UiBS-801 की कीमत 3,100 रुपये

End of Feed