Top Smartphone Launches of July 2025: जुलाई 2025 का आखिरी हफ्ता भारत में टेक प्रेमियों के लिए बेहद खास रहा। इस दौरान देश में कई शानदार स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स लॉन्च हुए, जिनमें बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक की रेंज देखने को मिली। इस महीने Infinix Smart 10 और Realme Narzo 80 Lite जैसे किफायती स्मार्टफोन्स से लेकर iQOO Z10R और Vivo X200 FE जैसे दमदार 5G डिवाइस ने मार्केट में एंट्री ली है। यदि आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह लिस्ट आपके लिए काम की हो सकती है।
iQOO से लेकर OnePlus तक, जुलाई में लॉन्च हुए ये दमदार स्मार्टफोन
Vivo X200 FE (₹54,999)
Vivo X200 FE इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च हुआ है। और 23 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Dimensity 9300+ चिपसेट, 90W फास्ट चार्जिंग और Zeiss ऑप्टिक्स के साथ 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लेकर आता है। इसकी कीमत ₹54,999 से शुरू होती है।
Infinix Smart 10
Infinix Smart 10 को 25 जुलाई को बजट फ्रेंडली यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की भारत में आधिकारिक कीमत की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन अनुमान है कि इसकी कीमत ₹5,000 से ₹10,000 के बीच होगी। यह फोन पहले से ही चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध है।
iQOO Z10R (₹19,499 से शुरू)
iQOO Z10R को 24 जुलाई को लॉन्च किया गया है। यह एक पावरफुल 5G स्मार्टफोन है जो MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 6.77 इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज विकल्पों से लैस है। कीमत की बात करें तो 128GB वेरिएंट ₹19,499 में और 256GB वेरिएंट ₹21,499 में उपलब्ध है।
Realme 15 Series: Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G (₹25,999 से शुरू)
Realme ने 24 जुलाई को अपनी 15 सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं, जिसमें Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G शामिल हैं। दोनों ही फोन्स में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। बेस मॉडल की कीमत ₹25,999 से शुरू होती है, जबकि Pro वर्जन की कीमत ₹31,999 रखी गई है। Realme ने अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Buds T200 भी पेश किए हैं। इनकी कीमत ₹1,999 रखी गई है। ये बड्स 32dB एक्टिव नॉइज कैंसलेशन, 12.4mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं और 1 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Realme Narzo 80 Lite 4G (₹7,299 से शुरू)
Realme Narzo 80 Lite 4G को 23 जुलाई को लॉन्च किया गया है। यह एक बजट रेंज का स्मार्टफोन है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है: 4GB RAM + 64GB स्टोरेज: ₹7,299 और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹8,299 में मिलता है।
OnePlus Pad Lite (₹15,999 से शुरू)
यह 23 जुलाई को लॉन्च हुआ है। OnePlus Pad Lite एक किफायती टैबलेट है, जिसमें 9,340mAh की बड़ी बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसका Wi-Fi वर्जन ₹15,999 में उपलब्ध है, जबकि LTE वर्जन की कीमत ₹17,999 रखी गई है।
