किसी दूसरे के फोन में तो नहीं चल रहा आपका WhatsApp, ऐसे करें चेक

WhatsApp आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है। ऑफिस से लेकर घर तक हर जगह और हर समय हम WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन इसके साथ ही कुछ सावधानी भी जरूरी है...

WhatsApp आज के समय में रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। पर्सनल चैट से लेकर ऑफिस के काम तक, हर जगह इसका इस्तेमाल होता है, लेकिन इसके साथ ही साइबर फ्रॉड और हैकिंग के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार यूजर्स को यह तक पता नहीं चलता कि उनका WhatsApp अकाउंट किसी दूसरे डिवाइस पर एक्टिव है।

WhatsApp

किसी दूसरे के फोन में तो नहीं चल रहा आपका WhatsApp, ऐसे करें चेक

Linked Devices सेक्शन जरूर चेक करें

अगर आपको शक है कि आपका अकाउंट कहीं और लॉगिन है, तो सबसे पहले WhatsApp का Linked Devices सेक्शन देखें। इसके लिए WhatsApp खोलें, तीन डॉट मेन्यू पर टैप करें और “Linked Devices” पर जाएं। यहां आपको उन सभी डिवाइसेस की लिस्ट दिखेगी, जहां आपका अकाउंट लॉगिन है। अगर कोई अनजान डिवाइस दिखे, तो तुरंत उसे लॉगआउट कर दें।

End of Feed