टेक एंड गैजेट्स

Thomson Jio TV 43-inch QLED: क्या आपके लिए सही है Jio Tele OS वाला पहला टीवी, जानें सभी डिटेल्स

Thomson Jio TV 43-inch QLED: THOMSON, Jio के साथ पार्टनरशिप करने वाला पहला ब्रांड बन गया है, जिसने JioTele OS पर काम करने वाला टीवी लॉन्च किया है। स्मार्टटीवी में 43 इंच का QLED पैनल है, जो गहरे काले रंग और बेहतर कलर रिप्रोडक्शन के लिए जाना जाता है। इसमें Dolby Digital Plus ऑडियो का सपोर्ट है।

Image

Thomson Jio TV 43-inch QLED

Thomson Jio TV 43-inch QLED: आज के समय में स्मार्ट टीवी का मार्केट तेजी से बदल रहा है। Jio अपने नए Jio Tele OS के साथ इस क्षेत्र में कदम रख चुका है और Thomson Jio TV 43-inch QLED इस OS के साथ आने वाला पहला टीवी है। क्या यह स्मार्टटीवी बजट सेगमेंट में एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है? आइए जानते हैं।

JioTele OS: भारतीय यूजर्स के लिए खास

THOMSON, Jio के साथ पार्टनरशिप करने वाला पहला ब्रांड बन गया है, जिसने JioTele OS पर काम करने वाला टीवी लॉन्च किया है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जिससे उन्हें बेहतर स्मार्ट टीवी अनुभव मिलेगा। THOMSON का यह नया QLED TV न सिर्फ शानदार पिक्चर क्वालिटी देता है, बल्कि इसका ऑपरेटिंग सिस्टम भी फास्ट, स्मूद और यूजर-फ्रेंडली है। इसमें कई लोकल और नेशनल स्ट्रीमिंग सर्विसेज को एक्सेस किया जा सकता है, जिससे भारतीय दर्शकों को उनकी पसंदीदा कंटेंट देखने में आसानी होगी।

Thomson Jio TV 43-inch: स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 43-इंच QLED पैनल
  • रिजॉल्यूशन: 4K (3840 x 2160)
  • HDR सपोर्ट: HDR 10, HLG (Dolby Vision नहीं)
  • ऑडियो: Dolby Digital Plus (Dolby Atmos नहीं)
  • रिफ्रेश रेट: 60Hz (1080p पर 120Hz सपोर्ट)
  • कनेक्टिविटी: 3 HDMI (1 ARC), 2 USB, Bluetooth, डुअल-बैंड Wi-Fi
  • ओएस: Jio Tele OS
  • कीमत: 18,999 रुपये

Thomson Jio TV 43-inch: डिस्प्ले और डिजाइन

स्मार्टटीवी में 43 इंच का QLED पैनल है, जो गहरे काले रंग और बेहतर कलर रिप्रोडक्शन के लिए जाना जाता है। हालांकि, यह एक VA पैनल है। अगर आप टीवी को सीधा देखते हैं तो पिक्चर क्वालिटी शानदार लगती है, लेकिन 45 डिग्री के बाद कलर में शिफ्ट देखने मिल सकता है।

डिजाइन की बात करें तो यह टीवी तीन तरफ से बेहद पतले बेजल्स के साथ आता है, जिससे यह मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है। नीचे की तरफ Thomson की ब्रांडिंग दी गई है। पीछे की तरफ प्लास्टिक का बॉडी फ्रेम है, और इसे दीवार पर लगाने या स्टैंड पर रखने के लिए दो प्लास्टिक के स्टैंड मिलते हैं।

Thomson Jio TV 43-inch QLED

Thomson Jio TV 43-inch QLED

Thomson Jio TV 43-inch: खासियत

  • Jio Tele OS: यह टीवी Jio Tele OS पर चलता है, जिसमें 400+ फ्री लाइव चैनल्स मिलते हैं। अगर आप फ्री में टीवी चैनल्स देखना चाहते हैं तो यह एक बेहतरीन फीचर है।
  • एप्स सपोर्ट: Netflix, YouTube, Prime Video, JioCinema, SonyLiv जैसे सभी पॉपुलर ऐप्स मिलते हैं।
  • आसान इंटरफेस: इसका UI Google TV और PatchWall की तरह है, जिससे ऐप्स एक्सेस करना बेहद आसान हो जाता है।
  • आसान लॉगिन सिस्टम: लॉगिन करने के लिए केवल Jio नंबर और OTP की जरूरत होती है।
  • वॉइस कंट्रोल: हिंदी और इंग्लिश समेत कई भाषाओं में वॉइस कंट्रोल का सपोर्ट है।

Thomson Jio TV 43-inch: परफॉर्मेंस

1. पिक्चर क्वालिटी

HDR10 सपोर्ट के साथ टीवी का डिस्प्ले काफी अच्छा है। यह बहुत ज्यादा ब्राइटनेस नहीं देता, लेकिन पिक्चर क्वालिटी क्लियर और शार्प है। SDR कंटेंट भी अच्छा दिखता है, और स्टैंडर्ड मोड के साथ "वार्म" कलर टोन सेटिंग में बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलता है।

2. ऑडियो क्वालिटी

स्पीकर्स का साउंड क्वालिटी डेली टीवी देखने के लिए ठीक है, लेकिन एक्शन मूवीज में यह थोड़ा कमजोर लगता है। अगर आप बेहतर साउंड एक्सपीरियंस चाहते हैं तो साउंडबार लगाना बेहतर रहेगा। इसमें ARC सपोर्ट है, जिससे आप इसे एक्सटर्नल स्पीकर से कनेक्ट कर सकते हैं।

Thomson Jio TV 43-inch QLED

Thomson Jio TV 43-inch QLED

3. कनेक्टिविटी ऑप्शंस

  • HDMI पोर्ट्स: 3 (1 ARC सपोर्ट)
  • USB पोर्ट्स: 2
  • ब्लूटूथ & Wi-Fi: डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth सपोर्ट करता है।
  • 3.5mm जैक और AV पोर्ट भी उपलब्ध हैं।

Thomson Jio TV 43-inch: क्यों खरीदें?

  • 400+ फ्री चैनल्स: अगर आप बिना एक्स्ट्रा खर्च के टीवी चैनल्स देखना चाहते हैं, तो यह बेहतरीन विकल्प है।
  • बजट में QLED डिस्प्ले: 20,000 रुपये से कम कीमत में QLED डिस्प्ले मिलना एक शानदार डील है।
  • Jio Tele OS का सपोर्ट: खासकर भारतीय यूजर्स के लिए इसे लोकल कंटेंट और लाइव टीवी का एक्सेस आसान बनाता है।
  • अच्छी कनेक्टिविटी: HDMI ARC, USB, Bluetooth और Wi-Fi जैसे सभी जरूरी फीचर्स मिलते हैं।
  • आसान यूजर इंटरफेस: नए यूजर्स के लिए भी इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है।

Thomson Jio TV 43-inch: क्यों नहीं खरीदें?

ऑडियो क्वालिटी एवरेज है: अगर आपको बेहतर साउंड चाहिए तो साउंडबार या एक्सटर्नल स्पीकर की जरूरत पड़ेगी।

OS में बग्स हैं: Jio Tele OS नया है, इसलिए इसमें अभी भी कुछ बग्स हैं, जो फ्यूचर अपडेट्स से फिक्स हो सकते हैं।

अगर आप ₹20,000 के अंदर एक 43 इंच QLED टीवी ढूंढ रहे हैं और आपको 400+ फ्री चैनल्स और Jio Tele OS का फायदा चाहिए, तो Thomson Jio TV 43-inch QLED एक अच्छा ऑप्शन है। हालांकि, ऑडियो क्वालिटी और OS में कुछ छोटे-मोटे इश्यूज हैं, लेकिन कीमत के हिसाब से यह चीजें ज्यादा मायने नहीं रखतीं हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article