Smart hacks to make an old smartphone feel new: स्मार्टफोन जब नया होता है तो वह लगभग साल-छह महीने तक बहुत अच्छे से काम करता है लेकिन बाद में धीरे-धीरे इसकी स्पीड स्लो होने लगती है। इसकी वजह से कई बार जरूरी काम के दौरान फोन हैंग करने लगता है। इसके अलावा फोन की बैटरी भी तेजी से ड्रेन होती है। अगर आपका फोन भी पुराना हो गया है तो और आप ऐसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है।
आप कुछ आसान टिप्स फॉलो करके पुराने स्मार्टफोन को भी नया जैसा बना सकते हैं।
स्मार्टफोन आज के समय में हमारी डेली रूटीन लाइफ का हिस्सा बन चुका है। हर दिन कई बड़े छोटे काम में हमें इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर यह खराब हो जाए तो हमारे कई सारे काम ठप पड़ सकते हैं। आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट हैक्स बताने जा रहे हैं जिससे आप आसानी से अपने पुराने स्मार्टफोन को भी नया जैसा बना सकते है।
फोन में स्टोरेज स्पेस को मेंटेन करें
स्मार्टफोन के धीमे होने की सबसे बड़ी वजह होती है उसकी स्टोरेज का पूरी तरह भर जाना। जब फोन की इंटरनल मेमोरी 80% से ज्यादा भर जाती है, तो प्रोसेसर पर दबाव बढ़ जाता है। फोन से उन ऐप्स को तुरंत Uninstall करें जिन्हें आपने पिछले 2-3 महीनों से इस्तेमाल नहीं किया है।
वॉट्सऐप (WhatsApp) के 'Manage Storage' सेक्शन में जाएं और भारी-भरकम वीडियो व फाइल्स को डिलीट करें। अपनी तस्वीरों और वीडियो का Google Photos या iCloud पर बैकअप लें और उन्हें फोन की इंटरनल मेमोरी से डिलीट कर दें।
'Lite' ऐप्स का इस्तेमाल करें
फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर जैसे ऐप्स बैकग्राउंड में बहुत ज्यादा रैम और बैटरी की खपत करते हैं। पुराना फोन इन भारी ऐप्स को आसानी से हैंडल नहीं कर पाता। अपने पुराने फोन में मुख्य ऐप्स की जगह उनके 'Lite' वर्जन इंस्टॉल करें। ये ऐप्स साइज में बेहद छोटे होते हैं, रैम कम खाते हैं और कमजोर नेटवर्क पर भी फोन को स्मूथ चलाते हैं।
एनिमेशन स्केल को कम करें
यह एक ऐसी सीक्रेट सेटिंग है जिससे आपका फोन तुरंत रॉकेट की तरह काम करने लगेगा। एंड्रॉइड फोन में मिलने वाले एनिमेशन दिखने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन ये पुराने प्रोसेसर को धीमा कर देते हैं। इसे हटाने के लिए आपोक फोन की Settings जाकर About Phone में जाएं और Build Number पर लगातार 7 बार टैप करें। इससे Developer Options ऑन हो जाएगा।
अब Developer Options को खोलें और नीचे स्क्रॉल करें और Window Animation Scale, Transition Animation Scale, और Animator Duration Scale को खोजें। इन तीनों को 1x से बदलकर 0.5x पर सेट कर दें या पूरी तरह Off कर दें। इसके बाद आपके फोन के ऐप्स पलक झपकते ही खुलने लगेंगे।
कैश डेटा की सफाई
अगर आप चाहते हैं कि वन क्लिक में ऐप्स रिस्पांड करें तो इसके लिए आपको कैशे डेटा को क्लीयर करते रहना चाहिए। जब आप स्मार्टफोन लगातार इस्तेमाल करते हैं तो फोन के बैकग्राउंड में कैशे डेटा सेव रहता है। समय के साथ यह डेटा करप्ट हो जाता है और फोन को धीमा करने लगता है।
इसे ठीक करने के लिए Android यूजर्स फोन की सेटिंग पर जाएं इसके बाद ऐप्स के सेक्शन में जाएं। इसके बाद आप उस ऐप को चुन सकते हैं जिसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। जैसे Chrome, YouTube आदि। इसके बाद ऐप पर टैप करके Clear Cache पर टैप करें। इस प्रॉसेस पर ध्यान रहे कि Clear Data न करें, नहीं तो लॉग-इन उड़ जाएगा।
होम स्क्रीन को 'मिनिमलिस्टिक' बनाएं
होम स्क्रीन पर सजे हुए लाइव वॉलपेपर्स, मौसम बताने वाले ढेर सारे विजेट्स (Widgets) फोन की रैम को लगातार कंज्यूम करते हैं, जिससे फोन हैंग होने लगता है। आप फोन को जितना मिनिमल रखेंगे स्मार्टफोन उतना ही स्मूथ चलेगा। लाइव वॉलपेपर की जगह एक नॉर्मल या डार्क वॉलपेपर लगाएं। डार्क वॉलपेपर से न सिर्फ प्रोसेसर पर लोड कम होगा, बल्कि फोन की बैटरी लाइफ भी काफी बढ़ जाएगी।
