टेक एंड गैजेट्स

Optimus 2: एलन मस्क की टेस्ला ने बनाया इंसानों की तरह काम करने वाला रोबोट, AI और मशीन लर्निंग से है लैस

Tesla Humanoid Robot Optimus 2: यह रोबोट मास्क पहने इंसानों की तरह दिखता है। यह अपने हाथों और पैरों को खुद कैलिब्रेट कर सकता है। मस्क ने एक्स पर जो वीडियो शेयर की है इसमें ऑप्टिमस 2 को इंसानों की तरह चलते और योग करते हुए दिखाया गया है।

Image

Tesla Humanoid Robot Optimus 2

Photo : Twitter

Tesla Humanoid Robot Optimus 2: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ह्यूमनॉइड रोबोट ऑप्टिमस के नए प्रोटोटाइप (Optimus Gen-2) को पेश किया है। यह रोबोट इंसानों जैसे हाथ-पैर वाला है और इंसानों जैसे कई सारे काम कर सकता है। यह पिछले रोबोट से 10 किलोग्राम हल्का है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर काम करता है।

एलन मस्क ने एक्स पर शेयर की वीडियो

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अपने नए ह्यूमनॉइड रोबोट की एक वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है। इस वीडियो में नए रोबोट में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों को दिखाया गया है। बता दें कि इसके पहले प्रोटोटाइप को पहली बार इस साल की शुरुआत में टेस्ला एआई दिवस पर पेश किया था।

ऑप्टिमस जेन-2 में क्या अपग्रेड

वीडियो में ऑप्टिमस जेन-2 को साइबरट्रक से घिरी टेस्ला फैक्ट्री में दिखाया गया है। टेस्ला का दावा है कि ऑप्टिमस का नया वर्जन ऑप्टिमस-1 की तुलना में 30 प्रतिशत फास्ट है। साथ ही इसका वजन पहले से 10 किलो तक कम किया गया है। नए ह्यूमनॉइड में अब बेहतर टॉर्क सेंसिंग, आर्टिकुलेटेड टो सेक्शन और एडवांस ह्यूमन फुट जियोमेट्री है।

इंसानों की तरह काम कर सकता है नया ऑप्टिमस

यह रोबोट मास्क पहने इंसानों की तरह दिखता है। यह अपने हाथों और पैरों को खुद कैलिब्रेट कर सकता है। मस्क ने एक्स पर जो वीडियो शेयर की है इसमें ऑप्टिमस 2 को इंसानों की तरह चलते और योग करते हुए दिखाया गया है। ऑप्टिमस 2 इंसानों की तरह ही अपनी हाथ की उंगलियों पर कंट्रोल कर सकता है। इसमें इंसानों की तरह ऑप्टिमस 2 भी अपनी बॉडी पर पूरा कंट्रोल कर सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article