Sony IER-M500 Wired In-Ear Monitors भारत में लॉन्च, 5mm ड्राइवर और Hi-Res Audio से लैस

Sony IER-M500 Wired In-Ear Monitor भारत में 10,990 रुपये में लॉन्च हुआ है। इसमें 5mm डायनेमिक ड्राइवर, Hi-Res Audio, नॉइज आइसोलेशन और 1.6 मीटर केबल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Sony ने भारतीय बाजार में अपना नया Sony IER-M500 Wired In-Ear Monitor लॉन्च कर दिया है। इसे खासतौर पर प्रोफेशनल ऑडियो मॉनिटरिंग और लाइव परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 5mm डायनेमिक ड्राइवर, सील्ड एकॉस्टिक डिजाइन और पैसिव नॉइज आइसोलेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, ईयरफोन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि मूवमेंट के दौरान भी यह कान में सुरक्षित तरीके से फिट रहे।

Sony IER M500

लाइव परफॉर्मेंस के लिए खास डिजाइन

Sony IER-M500 की कीमत और उपलब्धता

भारत में Sony IER-M500 की कीमत 10,990 रुपये रखी गई है। इसे Black, Clear, Red और Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराया है। ग्राहक इसे Amazon, Flipkart, Real Image, Sound Glitz और Headphone Zone समेत अन्य ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीद सकते हैं। Sony ने इस मॉडल को इससे पहले जुलाई में अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया था।

End of Feed