Snapchat ने लॉन्च किया धमाकेदार AI Clips फीचर, चंद सेकंड में फोटो से बनेगी वीडियो

Snapchat की तरफ से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, AI Clips एक खास “closed prompt” सिस्टम पर काम करता है। इसमें यूजर्स को अलग से कोई टेक्स्ट या निर्देश देने की जरूरत नहीं होती।

अगर आप अपने स्मार्टफोन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Snapchat का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। स्नैपचैट ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च कर दिया है जिसका नाम “AI Clips” है। अब यूजर्स इस एआई फीचर की मदद से किसी भी फोटो को कुछ ही सेकंड में छोटे वीडियो में बदल सकेंगे। कंपनी के अनुसार, यह फीचर Lens Studio का हिस्सा है और अभी सिर्फ Lens+ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। इस नए अपडेट से यूजर्स बिना किसी खास एडिटिंग स्किल के आसानी से अपनी फोटो को करीब 5 सेकंड के वीडियो में बदल सकते हैं।

Snapchat

स्नैपचैट के इस फीचर से करोड़ों यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Snapchat की तरफ से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, AI Clips एक खास “closed prompt” सिस्टम पर काम करता है। इसमें यूजर्स को अलग से कोई टेक्स्ट या निर्देश देने की जरूरत नहीं होती। इस फीचर में डेवलपर्स पहले से ही एक क्रिएटिव फ्रेमवर्क तैयार कर देते हैं, जिसके आधार पर यूजर सिर्फ एक Lens चुनता है और उसकी फोटो अपने आप वीडियो में बदल जाती है।

End of Feed