Galaxy Unpacked: 9 जुलाई को होगा सैमसंग का मेगा इवेंट: Galaxy Z Fold 7 और One UI 8 समेत कई बड़े ऐलान की उम्मीद

Samsung set to Galaxy Unpacked event on July 9: Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 के लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट पर डेडिकेटेड लॉन्च पेज लाइव हो चुके हैं। सैमसंग के अनुसार, इस इवेंट में नई AI-पावर्ड One UI 8 इंटरफेस की झलक भी दिखाई जाएगी। इसमें Galaxy AI के लेटेस्ट फीचर्स मिल सकते हैं, जो 2024 में पेश किए गए स्मार्ट फीचर्स से भी आगे होंगे।

Samsung Galaxy Unpacked event July 2025: टेक दिग्गज सैमसंग ने अपने साल 2025 के दूसरे Galaxy Unpacked इवेंट की घोषणा कर दी है। यह इवेंट 9 जुलाई को अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा और भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट में कंपनी अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को लॉन्च कर सकती है। चलिए जानते हैं इस इवेंट के बारे में...

Samsung Galaxy Unpacked

Samsung Galaxy Unpacked event July 2025

Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 की होगी धांसू एंट्री

सैमसंग द्वारा शेयर किए गए टीजर वीडियो से यह संकेत मिल रहा है कि कंपनी एक नई बुक-स्टाइल अल्ट्रा-थिन फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है, जो Galaxy S Ultra सीरीज के डिजाइन एलिमेंट्स को शामिल करेगी। साथ ही एक तीसरा मॉडल, Galaxy Z Fold Ultra, भी लॉन्च हो सकता है, हालांकि इसका नाम क्या होगा यह स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन यह Fold 7 का प्रीमियम वर्जन होगा।

End of Feed