पिछले कुछ समय से ऐसी लीक्स सामने आ रही थीं कि सैमसंग अपने कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाने वाला है। अब इसको लेकर एक टिप्स्टर की तरफ से बड़ा अपडेट दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपने कुछ बजट और मिड रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन्स की कीमतों में बड़ा बदलाव किया और नई कीमते अब लागू भी कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इन दोनों ही सेगमेंट के कुछ स्पेसिफिक मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। ऐसे में जो सैमसंग फैंस नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे उनके लिए यह एक बड़ा झटका है।
सैमसंग ने कई सारे स्मार्टफोन्स की कीमतों में की बढ़ोतरी।
टिप्स्टर अभिषेक यादव की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक सैमसंग ने जिन सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई हैं उनमें Galaxy M सीरीज, Galaxy F सीरीज और Galaxy A सीरीज के कुछ स्मार्टफोन्स शामिल हैं।
टिप्स्टर अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि सैमसंग ने अपने कई गैलेक्सी मॉडल्स की कीमत में 500 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। पोस्ट के मुताबिक कंपनी ने एक रिटेलर सर्कुलर भी जारी किया है जिसमें नई कीमतों को लागू करने का जिक्र किया गया है। आइए आपको उन मॉडल्स की जानकारी देते हैं जिनकी कीमतें अब बढ़ चुकी हैं।
इन स्मार्टफोन्स की बढ़ी कीमतें
- Samsung Galaxy M36 के 8GB + 128GB पहले से 500 रुपये महंगा होकर अब 21,999 रुपये में मिलेगा।
- इसी स्मार्टफोन का 8GB + 256GB की कीमत 1500 रुपये बढ़ गई है। इसकी नई कीमत 25,999 रुपये है।
- Samsung Galaxy F36 के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 21,999 रुपये हो गई है।
- Samsung Galaxy F36 के 8GB + 256GB मॉडल की कीमत अब 25,999 रुपये हो गई है।
- Galaxy M17 5G के 6GB+128GB की कीमत अब 16,499 रुपये हो गई है।
- Galaxy M17 5G के 6GB+256GB की कीमत अब बढ़कर 18,499 रुपये हो गई है।
- Galaxy F17 5G के कुछ मॉडल्स की कीमत में 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जानकारी दी गई है।
- Samsung Galaxy A17 के कुछ मॉडल्स की कीमत में 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
- Galaxy A06 5G सीरीज में आने वाले कुछ स्मार्टफोन्स की कीमत में 1500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
