Samsung ने एक साथ लॉन्च किए तीन नए मॉनिटर लाइनअप, शानदार गेमिंग के साथ मिलेगा AI फीचर्स का सपोर्ट

Samsung Smart Monitors With AI Powered Features: नए ओडिसी ओएलईडी मॉडल में सैमसंग ओएलईडी सेफगार्ड+ टेक्नोलॉजी है, जो बर्न-इन को रोकने के लिए दुनिया की पहली पल्सेटिंग हीट पाइप टेक्नोलॉजी है। इसमें डायनैमिक कूलिंग सिस्टम भी है जो पुराने ग्रेफाइट शीट मेथड से पांच गुना बेहतर है। ओडिसी ओएलईडी G6 में फ्री सिंक प्रीमियम प्रो टेक्नोलॉजी जीपीयू और नई ओएलईडी ग्लेयर फ्री टेक्नोलॉजी मिलती है।

Samsung Smart Monitors With AI Powered Features: इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने भारत में अपने 2024 लाइनअप में ओडिसी ओएलईडी गेमिंग मॉनिटर, स्मार्ट मॉनिटर्स और व्यू फिनिटी मॉनिटर्स लॉन्च किए हैं। इन मॉनिटर्स को कई नए और एआई फीचर्स से लैस किया गया है। कंपनी का कहना है कि ओडिसी ओएलईडी G6 और स्मार्ट मॉनिटर लाइनअप बेहतर एंटरटेनमेंट फीचर्स से साथ आते हैं जबकि एआई पावर्ड स्मार्ट मॉनिटर M8 और व्यूफिनिटी लाइनअप वर्कस्टेशन के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं।

Samsung Smart Monitors

Samsung Smart Monitors (Image credit-Samsung)

Samsung Odyssey OLED Series:: बर्न-इन प्रिवेंशन फीचर्स के साथ विजुअल एक्सीलेंस

ओडिसी ओएलईडी G6 मॉनिटर में 27 इंच का QHD रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलता है. इसके साथ 16:9 आस्पेक्ट रेशियो, 360Hz रिफ्रेश रेट और 0.03ms GtG रिस्पॉन्स टाइम मिलता है। कंपनी का कहना है कि नए ओडिसी ओएलईडी मॉडल में सैमसंग ओएलईडी सेफगार्ड+ टेक्नोलॉजी है, जो बर्न-इन को रोकने के लिए दुनिया की पहली पल्सेटिंग हीट पाइप टेक्नोलॉजी है। इसमें डायनैमिक कूलिंग सिस्टम भी है पुराने ग्रेफाइट शीट मेथड से पांच गुना बेहतर है। ओडिसी ओएलईडी G6 में फ्री सिंक प्रीमियम प्रो टेक्नोलॉजी जीपीयू और नई ओएलईडी ग्लेयर फ्री टेक्नोलॉजी मिलती है।

End of Feed