साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग अपने करोड़ों फैंस के लिए कुछ घंटों के बाद अपना मेगा इवेंट The Galaxy Unpacked को आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी के अपने नए मोस्ट अवेटेड फोल्डेबल स्मार्टफोन - गैलेक्सी Z फोल्ड 8 और गैलेक्सी Z फ्लिप 8 - को मार्केट में पेश कर सकती है। नए फोल्डेबल फोन के अलावा, सैमसंग नई स्मार्टवॉच भी पेश कर सकता है और लेटेस्ट गैलेक्सी AI फीचर्स भी दिखा सकता है। सैमसंग का यह मैगा इवेंट लंदन में होगा।
सैमसंग लॉन्च करने वाला तीन धमाकेदार फोल्डेबल स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट- Digit)
कंपनी अपना नया 'Galaxy Unpacked 2026' इवेंट 22 जुलाई को लंदन में आयोजित करने जा रही है। अगर आप भारत में हैं, तो इसे उसी दिन शाम 6:30 बजे से आराम से घर बैठे लाइव देख सकते हैं। इसे सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट Samsung.com या कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।
क्या खास होने वाला है इस बार?
खबरों की मानें तो सैमसंग इस बार अपने फोल्डेबल फोन्स की रेंज को और बड़ा करने वाला है। फैंस के लिए कंपनी एक नहीं बल्कि तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इवेंट में Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Fold 8 के साथ-साथ पहली बार Galaxy Z Fold 8 Ultra भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक इनके फीचर्स या नामों के बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
Galaxy Z Fold 8 में क्या-क्या मिल सकता है?
तगड़ी स्क्रीन: इसमें अंदर की तरफ 7.6-इंच की बड़ी स्क्रीन और बाहर 5.5-इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। दोनों ही स्क्रीन काफी स्मूथ (120Hz) और ब्राइट होंगी।
पावरफुल प्रोसेसर: हाई स्पीड परफॉर्मेंस के लिए फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलेगा।
रैम और स्टोरेज: Galaxy Z Fold 8 में मिलने वाली रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 12GB तक रैम और 1TB तक की बड़ी स्टोरेज मिल सकती है।
दमदार कैमरा: Galaxy Z Fold 8 में आपको अब तक का सबसे तगड़ा फ्लैगशिप कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। रियर पैनल में 50MP का मेन कैमरा और 3x ज़ूम वाले लेंस के साथ आ सकता है। सेल्फी के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।
बैटरी और चार्जिंग: फोन में 4,800mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
नई स्मार्टवॉच भी होंगी लॉन्च
सिर्फ फोन ही नहीं, सैमसंग नई स्मार्टवॉच Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 भी ला सकता है। इनका लुक शायद पहले जैसा ही रहे, लेकिन अंदर नया और तेज प्रोसेसर और पहले से बेहतर बैटरी बैकअप देखने को मिल सकता है।
