Samsung Galaxy Tab S12 Ultra और S12+ हुए लॉन्च, दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेंगे तगड़े AI फीचर्स, जानें कीमत

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग ने दो नए टैबलेट को मार्केट में पेश कर दिया है। कंपनी दोनों टैबलेट में आपको हाई स्पीड चिपसेड और एआई फीचर्स देखने को मिलते हैं। Galaxy Tab S12 Ultra एक बार चार्ज करने पर 23 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

Samsung ने अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ को पेश किया है। दोनों टैबलेट में बड़ी AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और कई AI फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप टैबलेट का इस्तेमाल सिर्फ फिल्में और वीडियो देखने के लिए नहीं, बल्कि पढ़ाई, ऑफिस के काम, मल्टीटास्किंग और क्रिएटिव काम के लिए भी करते हैं, तो ये दोनों डिवाइस खास हो सकते हैं। आइए इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं।

Samsung (23)

सैमसंग के इन लेटेस्ट टैबलेट में आपको मल्टी टास्किंग के दौरान दमदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है। (फोटो क्रेडिट-Samsung)

Galaxy Tab S12 Ultra इस सीरीज का सबसे बड़ा मॉडल है। इसमें 14.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इस स्क्रीन का रेजोल्यूशन 2960 x 1848 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स तक पहुंच सकती है। बड़ी और हाई-क्वालिटी स्क्रीन की वजह से वीडियो देखने के साथ-साथ S Pen से नोट्स बनाने, ड्रॉइंग करने या दूसरे काम करने का एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है।

End of Feed