Samsung का नया बजट स्मार्टफोन Galaxy A08 4G लॉन्च के और करीब पहुंच गया है। यह स्मार्टफोन Wi-Fi Alliance की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर SM-A085F/DS मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इस लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही इस फोन को आधिकारिक तौर पर पेश कर सकती है।
सैमसंग अपने फैंस के लिए जल्द लॉन्च कर सकता है नया स्मार्टफोन।(फोटो क्रेडिट-Digit)
इससे पहले अप्रैल 2026 में यह डिवाइस GSMA डेटाबेस पर भी दिखाई दिया था, जहां इसके मॉडल नंबर और Galaxy A08 नाम की पुष्टि हुई थी। हालांकि, अभी तक इसके हार्डवेयर और फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है।
Galaxy A07 का होगा सक्सेसर
Samsung Galaxy A08, पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A07 4G की जगह लेगा। Galaxy A07 को अगस्त 2025 में लॉन्च किया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी अपने सालाना लॉन्च शेड्यूल के अनुसार Galaxy A08 को भी अगस्त 2026 के आसपास लॉन्च कर सकती है।स्पेसिफिकेशन पर अभी भी सस्पेंस
Wi-Fi Alliance की लिस्टिंग में सिर्फ मॉडल नंबर और Wi-Fi कनेक्टिविटी की जानकारी मिली है। फोन के प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले या बैटरी से जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अन्य सर्टिफिकेशन और लीक के जरिए इसके फीचर्स का खुलासा हो सकता है।Galaxy A07 से मिल सकते हैं कई संकेत
हालांकि Galaxy A08 के फीचर्स का इंतजार है, लेकिन इसके पिछले मॉडल Galaxy A07 से कुछ अनुमान लगाए जा सकते हैं। Galaxy A07 भारत में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ ₹8,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था।इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच का HD+ 90Hz डिस्प्ले, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 50MP का डुअल रियर कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा, 5,000mAh की बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग, IP54 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए थे।
