iPhone 16: एप्पल दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी की है। 9 सितंबर 2024 को कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज iPhone के नए डिवाइस, iPhone 16 को लॉन्च किया है। लॉन्च के बाद से ही लोग iPhone 16 को खरीदने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। iPhone 16 की प्री-बुकिंग के लिए लोगों के जबरदस्त क्रेज को देखते हुए रिलायंस डिजिटल ने नया ऑफर जारी किया है। रिलायंस डिजिटल ने घोषणा की है कि iPhone 16 की प्री-बुकिंग पर कंपनी 2x रिफंड पॉलिसी लागू की जाएगी। आइये जानते हैं क्या है यह पॉलिसी।
iPhone 16 नहीं मिला तो मिलेगा दोगुना रिफंड, Reliance Digital ने शुरू किया नया ऑफर
क्या है 2x रिफंड का मतलब
रिलायंस डिजिटल ने घोषणा की है कि अगर आप रिलायंस डिजिटल स्टोर से iPhone 16 बुक करते हैं और आपको iPhone 16 डिवाइस नहीं मिल पाता है तो व्यक्ति को बुकिंग अमाउंट का दोगुना पैसा वापस कर दिया जाएगा। प्री-आर्डर डिवाइस कभी-कभी बहुत ज्यादा लेट हो जाता है और कभी-कभी यह मिल भी नहीं पाता है। ऐसे में प्री-ऑर्डर पर दोगुना रिफंड देने का वादा एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण बात है।
iPhone 16 के लिए उत्साहित
ज्यादातर लोग iPhone 16 के लॉन्च होने के बाद से ही काफी उत्साहित हैं और जल्द से जल्द नया डिवाइस लेना चाहते हैं। रिलायंस डिजिटल ने जानकारी देते हुए बताया है कि अभी तक iPhone 16 के लिए प्री-बुकिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है और पिछले साल के मुकाबले इस साल iPhone डिवाइस की प्री-बुकिंग लगभग दोगुनी हो गई है। आप चाहें तो नाज्द्देकी रिलायंस डिजिटल स्टोर जाकर या फिर ऑनलाइन रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट पर जाकर iPhone 16 को प्री-बुक कर सकते हैं।
