100W की चार्जिंग के साथ गदर काटने आ गया Redmi Turbo 5, बैटरी भी दमदार

Redmi Turbo 5 को उनलोगों के लिए पेश किया गया है जो दमदार प्रोसेसर के साथ एक बड़ी बैटरी वाला गेमिंग फोन चाहते हैं। इसमें 7,540mAh की बड़ी बैटरी है जो कि 100W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

रेडमी इंडिया ने अपने नए फोन Redmi Turbo 5 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Redmi Turbo 5 के साथ बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ फास्ट चार्जिंग दी गई है। Redmi Turbo 5 तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री जल्द शुरू होगी।

Redmi Turbo 5

100W की चार्जिंग के साथ गदर काटने आ गया Redmi Turbo 5, बैटरी भी दमदार

Redmi Turbo 5 की कीमत और उपलब्धता

भारत में Redmi Turbo 5 की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। वहीं, इसका टॉप मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 40,999 रुपये में पेश किया गया है। कंपनी SBI, ICICI Bank और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी दे रही है। यह फोन 19 जून से Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi Turbo 5 को Asphalt Black, Nitro Blue और Turbo White कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

End of Feed