12,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Pad 2 Pro 5G टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi Pad 2 Pro 5G के साथ कंपनी ने एक्सेसरीज भी पेश की है। इसमें आपको स्मार्ट कीबोर्ड लगाने का भी ऑप्शन मिलता है। कीबोर्ड को आपको अलग से खरीदना पड़ेगा जिसके लिए आपको 3,999 रुपये खर्च करने होंगे।

अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग या फिर स्पोर्ट्स कंटेंट के लिए नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। शॉओमी के सब ब्रैंड रेडमी ने भारतीय बाजार में एक नया टैबलेट पेश कर दिया है। कंपनी का नया टैब Redmi Pad 2 Pro 5G है जिसका फैंस पिछले कई महनों से इंतजार कर रहे थे। इस टैबलेट में आपको 12.1 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती जो कि वीडियो स्ट्रीमिंग के अनुभव को बेहतर बनाएगी। इस टैबलेट में आपको 12000mAh की बैटरी भी मिलती है।

Redmi Pad Pro

रेडमी ने भारतीय बाजार में उतारा धमाकेदार टैबलेट। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Redmi Pad 2 Pro 5G की कीमत

Redmi Pad 2 Pro 5G में कंपनी ने कई अलग-अलग वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। अगर आप इसका बेस मॉडल खरीदते हैं जो कि 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ आता है उसके लिए आपको 22,999 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप इसका WiFi वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको इसके लिए 35,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। Wi-Fi + 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये है। इस न्यूली लॉन्च्ड टैबलेट में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें आपको 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। टैबलेट की सेल 12 जनवरी से शुरू होगी।

End of Feed