Redmi Pad 2 भारत में 18 जून को होगा लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स और नया डिजाइन

Redmi Pad 2: यह टैबलेट AI-पावर्ड फीचर्स, जैसे कि Google Circle to Search, और स्टाइलस सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा, यह टैबलेट पिछले रेडमी पैड के मुकाबले बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर परफॉर्मेंस देगा।

Redmi Pad 2: रेडमी ने आधिकारिक तौर पर अपने आगामी टैबलेट Redmi Pad 2 की भारत में लॉन्च तारीख की घोषणा कर दी है। यह टैबलेट 18 जून को भारतीय मार्केट में दस्तक देगा। कंपनी ने X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्टर शेयर करते हुए न केवल लॉन्च डेट की पुष्टि की, बल्कि इसके डिजाइन और कलर ऑप्शंस की झलक भी दिखाई है।

Wi-Fi और सेलुलर कनेक्टिविटी से होगा लैस

टीजर में Redmi Pad 2 को ब्लू और ग्रे ड्यूल-टोन फिनिश में देखा जा सकता है, जो इसके ग्लोबल 4G वेरिएंट से काफी मिलता-जुलता है। भारत में आने वाला वेरिएंट भी संभवतः Wi-Fi और सेलुलर कनेक्टिविटी के साथ आएगा, हालांकि यह 4G या 5G होगा, इस पर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।

End of Feed