टेक एंड गैजेट्स

31,999 रुपये में 200MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 13 Pro Plus, जानें सभी फीचर्स

Redmi Note 13 5G Series launch in india: रेडमी नोट 13 प्रो प्लस को 6.67 इंच कर्व्ड ऐमोलेड डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200-अल्ट्रा 5G प्रोसेसर और 12GB तक रैम मिलता है।

Image

Redmi Note 13 5G Series

Redmi Note 13 5G Series launch in india: स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने अपने नई सीरीज रेडमी नोट 13 5जी सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। सीरीज में 3 फोन- Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro, Redmi Note 13 Pro+ को पेश किया गया है। रेडमी नोट 13 प्रो प्लस को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200-अल्ट्रा प्रोसेसर और 200MP कैमरा सेटअप मिलता है।

Redmi Note 13 5G Series की कीमत

Redmi Note 13 Pro की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये जबकि Redmi Note 13 5G की कीमत 18,999 से शुरू होती है। रेडमी नोट 13 प्रो प्लस को 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इसके साथ कंपनी 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। रेडमी नोट 13 प्रो प्लस को फ्यूजन ब्लैक, फ्यूजन व्हाइट और फ्यूजन पर्पल कलर में पेश किया गया है।

Redmi Note 13 Pro plus की स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 13 प्रो प्लस को 6.67 इंच कर्व्ड ऐमोलेड डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200-अल्ट्रा 5G प्रोसेसर मिलता है, जो 4nm आर्किटेक्चर वाला चिपसेट है। फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Redmi Note 13 Pro plus का कैमरा

रेडमी नोट 13 प्रो प्लस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS और EIS सपोर्ट के साथ 200MP के प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो लेंस है। रेडमी नोट 13 प्रो प्लस में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Redmi Note 13 Pro plus की बैटरी क्षमता

रेडमी नोट 13 प्रो प्लस में 5000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग मिलती है। कंपनी का दावा है कि इसे 20 मिनट से कम समय में 0-100% चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग भी मिलती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article