चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी की तरफ से कुछ समय पहले ही Realme P4 Lite 4G को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रियलमी ने अब इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। यह कंपनी का एक 4G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन है। आइए आपको इस स्मार्टफोन की पूरी डिटेल जानकारी देते हैं।
रियलमी ने सस्ते स्मार्टफोन में भी दमदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)
Realme P4 Lite 4G एक लो बजट कैटेगरी का स्मार्टफोन है। डेली रूटीन वर्क और मल्टी टास्किंग के लिए यह स्मार्टफोन एक बेस्ट ऑप्शन रहने वाला है। इसकी सेल आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव होगी। कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन में LCD स्क्रीन उपलब्ध कराई गई है। सेल ऑफर में आफर में आपको डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है।
Realme P4 Lite 4G स्टोरेज और प्राइस
Realme P4 Lite 4G में आपको दो स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं। इसका बेस वेरिएंट 4GB+64GB स्टोरेज के साथ आता है। रियलमी ने इस स्टोरेज वेरिएंट को बाजार में 7,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसका दूसरा वेरिएंट 4GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे बाजार में 9,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको 400 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा। इसके अलावा आप एक्सचेंज ऑफर में इसे और भी किफायती रेंज में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Realme P4 Lite 4G के फीचर्स
- Realme P4 Lite 4G में कंपनी ने 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया है।
- इसके डिस्प्ले में आपको 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।
- यूजर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए इस स्मार्टफोन में आपको फिंगप्रिंट और फेस अनलॉक का फीचर मिलता है।
- स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस के लिए इसमें UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है।
- फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
- Realme P4 Lite 4G को पावर देने के लिए इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
