Realme GT 8 की बाजार में जल्द हो सकती है एंट्री, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा दमदार प्रोसेसर, गेमर्स की होगी मौज

स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर सकती है। कंपनी कि अपकमिंग सीरीज Realme GT 8 होगी जिसमें बड़ी डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी मिल सकती है। अगर आप गेमिंग करते हैं तो आप अपकमिंग सीरीज में शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी अपने फैंस के लिए जल्द ही नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर सकती है। रियलमी भारतीय बाजार में अपनी GT सीरीज को एक्सपैंड करने की प्लानिंग कर रहा है। कंपनी जल्द ही मार्केट में Realme GT8 को पेश कर सकती है। कंपनी ने इससे पहले मई के महीने में GT7 को लॉन्च किया था। इस अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको हैवी टास्क के लिए दमदार प्रोसेसर का सोपर्ट मिल सकता है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन में आपको बड़ी कैपेसिटी वाली बैटरी मिलने वाली है।

Realme (1)

रियलमी जल्द लॉन्च करेगी नई स्मार्टफोन सीरीज। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Realme GT 8 की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कंपनी की तरफ से अभी कोई संकेत नहीं दिए गए हैं लेकिन इसको लेकर लीक्स आनी शुरू हो गई हैं। अगर आप गेमिंग करने के शौकीन हैं तो आपको रियमली के नए स्मार्टफोन में तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले और बैटरी को लेकर नई लीक्स सामने आई हैं। कंपनी अपनी GT सीरीज को हमेशा ही गेमिंग जैसे हैवी टास्क को ध्यान में रखकर डिजाइन करती है, इसलिए उम्मीद है कि इस बार भी गेमर्स को इसमें कई सारे तगड़े फीचर्स मिल सकते हैं।

End of Feed