टेक एंड गैजेट्स

12 हजार में लॉन्च हुआ Realme C67 5G: 50MP कैमरा के साथ मिलेगा आईफोन वाला फीचर

Realme C67 5G: रियलमी के नए फोन में 6.72 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन डुअल रियर कैमरा यूनिट से लैस है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर मिलता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मिलता है।

Image

Realme C67 5G

Photo : Times Now Digital

रियलमी ने अपने नए 5जी फोन Realme C67 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह रियलमी सी सीरीज का पहला 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन है। इस फोन को 12 हजार की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर और AI सपोर्ट वाला कैमरा मिलता है। इसमें आईफोन के डायनामिक आईलैंड वाला मिनी कैप्सूल 2.0 फीचर भी मिलता है।

Realme C67 5G: कीमत और डिजाइन

रियलमी का नया फोन डार्क पर्पल और सनी ऑसिस कलर ऑप्शन में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। इस कीमत पर 4जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। फोन को 16 दिसंबर से खरीदा जा सकेगा। कंपनी फोन के साथ 2 हजार रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है।

Realme C67 5G: स्पेसिफिकेशन

रियलमी के नए फोन में 6.72 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट और 680 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन मिनी कैप्सूल 2.0 फीचर से भी लैस है जो डिस्प्ले पर होल-पंच कटआउट के आसपास नोटिफिकेशन और अलर्ट डिस्प्ले करता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। रैम को 12 जीबी और स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Realme C67 5G: कैमरा और बैटरी

कैमरा सपोर्ट की बात करें तो फोन डुअल रियर कैमरा यूनिट से लैस है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Realme C67 5G में 5,000mAh की बैटरी और USB टाइप-C पोर्ट के साथ 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP54 रेटिंग मिलती है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article