Smartphone Launch in India: 2025 का साल स्मार्टफोन बाजार के लिए अब तक काफी धमाकेदार रहा है। अब जब साल के आखिरी चार महीने बचे हैं कुछ बड़े लॉन्च के लिए तैयार हो जाइए। आने वाले महीनों में सैमसंग और एप्पल जैसी दिग्गज कंपनियां फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने वाले हैं। फ्लैगशिप और प्रीमियम स्मार्टफोन के साथ-साथ बाजार में मिडरेंज सेगमेट में भी धमाल होने वाला है। अगर आप एक सस्ता और टिकाउ स्मार्टफोन चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको अपने फैंस के लिए M सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
पोको भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है नया स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)
पोको का अपकमिंग स्मार्टफोन Poco M7 Plus होगा। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Redmi 15 5G का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। रेडमी का यह स्मार्टफोन 19 अगस्त को बाजार में दस्तक देगा जबकि पोको इसे पहले Poco M7 Plus को लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन 13 अगस्त को पेश होने जा रहा है। अगर आप नया फोन खरीदने वाले हैं तो इस स्मार्टफोन को चेक कर सकते हैं।
Poco M7 Plus की कीमत और सेल
पोको की तरफ से भी कंफर्म कर दिया गया है कि Poco M7 Plus की कीमत 15 हजार रुपये से कम रहने वाली है। इसलिए अगर आप 15 हजार रुपये के बजट में कोई नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल करेगी। फ्लिपकार्ट में इस फोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है।
Poco M7 Plus के फीचर्स
लॉन्च से पहले ही पोको के इस स्मार्टफोन के कई सारे फीचर्स सामने आ चुके हैं। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है जो बार-बार फोन को चार्जिंग पर नहीं लगाना चाहते। इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है जो कि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि यूजर्स को सिर्फ एक बार चार्ज करने पर इसे 12 घंटे तक नेविगेशन, 24 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और करीब 27 घंटे तक का सोशल मीडिया इस्तेमाल करने को मिलेगा।
Poco M7 Plus में आपको 6.9 इंच का फुलएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलने वाला है। लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए आपको इसमें Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट मिल सकता है। कैमरा डिपॉर्टमेंट की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा मिलेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
