टेक एंड गैजेट्स

8,499 रु में 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Poco C65, बड़ी डिस्प्ले के साथ मिलेगी 256GB स्टोरेज

Poco C65 Launched in India: पोको C65 को डुअल-सिम सपोर्ट और एंड्रॉइड 13 आधारित MIUI 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। पोको C65 मैट ब्लैक और पेस्टल ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।

Image

Poco C65

Poco C65 Launched in India: स्मार्टफोन ब्रांड पोको ने अपने किफायती फोन Poco C65 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 8GB तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट भी है। पोको सी65 में कंपनी ने दो साल तक एंड्रॉयड ओएस अपडेट देने का वादा किया है। यानी इसमें एंड्रॉयड 14 और एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट भी मिलेगा। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Poco C65 की कीमत

भारत में पोको C65 को मैट ब्लैक और पेस्टल ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,499 रुपये है। जबकि 6GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत क्रमशः 9,499 रुपये और 10,999 रुपये है। फोन को फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

Poco C65 की स्पेसिफिकेशन

पोको C65 को डुअल-सिम सपोर्ट और एंड्रॉइड 13 आधारित MIUI 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में मीडियाटेक हेलियो G85 प्रोसेसर औक 8GB तक रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

Poco C65 का कैमरा और बैटरी क्षमता

कैमरा सपोर्ट की बात करें तो इस किफायती फोन को डुअल रियर कैमरे से लैस किया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस शामिल हैं। फोन में एफएम रेडियो और 3.5 मिमी ऑडियो जैक का भी सपोर्ट है। इसमें 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article