Passport Seva Portal Down: पासपोर्ट सेवा पोर्टल की सेवाएं बंद हैं। सेवाएं ठप होने से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के साथ-साथ देश भर के पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाने के लिए अपॉइंटमेंट बुकिंग प्रभावित हो रही है। पासपोर्ट सेवा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने पर "वेबसाइट इस अंडर मेंटेनेंस" का मैसेज दिखाई दे रहा है।
Passport Seva Portal Down
तीन दिन से ठप है सर्विस
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर यह तकनीकी समस्या पिछले तीन दिनों से बनी हुई है, जिससे पासपोर्ट आवेदकों को परेशानी हो रही है। पासपोर्ट सेवा पोर्टल को तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है, जिससे देशभर में पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। पोर्टल पर प्रतिदिन कई आवेदक आते हैं।
कब से चालू होगा पोर्टल
पासपोर्ट सेवा पोर्टल के अनुसार, "वेबसाइट इस अंडर मेंटेनेंस" है। इसमें लिखा है कि "हम 29 मार्च 2024 को 12:00 बजे तक वापस आ जायेंगे" यानी पासपोर्ट सेवा पोर्टल को 29 मार्च दोपहर 12 बजे तक ठीक किया जा सकता है। इसके बाद आवेदक पोर्टल का पहले की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे।
तकनीकी समस्या के कारण बंद है सर्विस
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हेल्पलाइन चलाने वाले व्यक्ति ने कहा,"कुछ तकनीकी समस्या के कारण, वेबसाइट पिछले तीन दिनों से बंद है। हमारी तकनीकी टीम इस पर काम कर रही है। हमें सामान्य सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए कोई समय-सीमा नहीं मिली है। लोग पिछले कुछ दिनों में अपॉइंटमेंट बुक नहीं कर पाए हैं। ”
