टेक एंड गैजेट्स

बाजार में आते ही छा गया 10,000mAh बैटरी वाली यह टैबलेट, Oppo के नए टैब की मची धूम

Oppo Pad Air 5 को कंपनी ने उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है जो एजकेशन, एंटरटेनमेंट और प्रोफेशनल वर्क के लिए एक पावरफुल टैबलेट चाहते हैं। इसमें आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें दमदार चिपसेट भी दिया है।

Tablet Launch

ओप्पो ने बाजार में पेश किया कम कीमत वाला धांसू टैबलेट।

आजकल के स्मार्टफोन्स में ठीक ठाक बड़ी डिस्प्ले मिलती है लेकिन जब ओटीटी स्ट्रीमिंग या फिर स्पोर्ट जैसे कंटेंट के स्ट्रीमिंग की बात हो तो टैबलेट में ही मजा आता है। अगर आप एंटरेटनमें या फिर अपने प्रोफेशनल वर्क के लिए एक टैबलेट खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने एक धमाकेदार टैबलेट लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ने इस लेटेस्ट डिवाइस को Oppo Pad Air 5 के नाम से लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे Pad Air सीरीज के तहत लॉन्च किया है।

Oppo Pad Air 5 को कंपनी ने उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है जो एजकेशन, एंटरटेनमेंट और प्रोफेशनल वर्क के लिए एक पावरफुल टैबलेट चाहते हैं। इसमें आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें दमदार चिपसेट भी दिया है। आइए आपको इसकी पूरी डिटेल जानकारी देते हैं।

Oppo Pad Air 5 की कीमत

Oppo Pad Air 5 की कीमत की बात करें तो इसे CNY 1,899 (लगभग 24,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस कीमत के साथ आपको इसमें 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसके 256GB स्टोरेज वाले मॉड को CNY 2,199 (करीब 28,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है। इसका 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट बाजार में CNY 2,499 (लगभग 32,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

Oppo Pad Air 5 में कंपनी ने एक सॉफ्ट लाइट वर्जन भी लॉन्च किया है। इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। इसके 8GB + 256GB मॉडल CNY 2,399 मतलब करीब 31,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं इसका 12GB + 256GB मॉडल CNY 2,699 (लगभग 35,000 रुपये) में पेश किया गया है।

Oppo Pad Air 5 के स्पेसिफिकेशन्स

  • Oppo Pad Air 5 में कंपनी ने 12.1 इंच की एलसीडी डिप्ल्से दी है। इसके डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • डिस्प्ले में कंपनी ने 2800×1980 पिक्सल का रेजोल्यूशन और इसमें 900 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर दिया गया है।
  • इसके साथ ही इसमें आपको 12GB तक की LPDDR5x रैम मिलने वाली है।
  • कंपनी ने इस टैबलेट में 256GB तक की बड़ी स्टोरेज उपलब्ध कराई है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है।
  • Oppo Pad Air 5 के रियर में आपको 8 मेगापिक्सल और फ्रंट में भी 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
  • टैबलेट को पावर देने के लिए इसमें 10050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article