चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने इस साल कई सारे स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने हर एक कैटेगरी के यूजर्स का बखूबी ध्यान रखा है। अगर आप ओप्पो का नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ओप्पो ने कुछ चुनिंदा ग्लोबल बाजार में Oppo Find X9s को लॉन्च कर दिया है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आप इसे कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्री ऑर्डर कर सकते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें आपको 7025mAh की बैटरी दी गई है।
ओप्पो ने अपने फैंस के लिए लॉन्च किया नया कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन।(फोटो क्रेडिट-iStock)
Oppo Find X9s की कीमत
Oppo Find X9s को कंपनी ने दो अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको बेस वेरिएंट 12GB/128GB स्टोरेज के साथ और अपर वेरिएंट 12GB/512GB स्टोरेज के साथ मिलता है। कीमत की बात करें तो बेस वेरिएंट को अपर वेरिएंट को कंपनी ने MYR 3,599 (लगभग 85,000 रुपये) में लॉन्च किया है।
Oppo Find X9s में मिलने वाले कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें आपको लैवेंडर स्काई, मिडनाइट ग्रे और सनसेट ऑरेंज का ऑप्शन मिलता है। आपको बता दें कि फिलहाल अभी इस स्मार्टफोन को कंपनी ने ओप्पो मलेशिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया है लेकिन, उम्मीद है कि जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी पेश किया जा सकता है।
Oppo Find X9s के स्पेसिफिकेशन्स
- Oppo Find X9s में आपको 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलती है।
- डिस्प्ले में आपको 1256x2760 पिक्सल का रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
- डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है।
- स्मार्टफोन में आपको परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है।
- इसमें आपको 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
- पानी और धूल से सेफ रखने के लिए इसमें आपको IP66 + IP68 + IP69 की रेटिंग मिलती है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करता है।
- Oppo Find X9s में 50+50+50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
