Oppo Find N2 Flip: ओप्पो ने हाल ही में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप (Oppo Find N2 Flip) लॉन्च किया था। कंपनी का फोल्डेबल स्मार्टफोन अब बिक्री के लिए तैयार है। ऐसे में अब लोकप्रिय रिटेलर विजय सेल्स ने घोषणा की है कि ग्राहक ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप को विजय सेल्स स्टोर से खरीद सकते हैं। रिटेलर ने Oppo Find N2 Flip के खरीदारों के लिए कुछ ऑफर्स की भी घोषणा की है।
ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप पर छूट
ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप पर ऑफर्स
रिटेलर ने घोषणा की है कि ग्राहक हर बार खरीदारी करने पर इसकी कीमत पर 0.75% MyVS लॉयल्टी रिवॉर्ड पॉइंट जीत सकते हैं। इन लॉयल्टी पॉइंट्स को रुपये में बदला जा सकता है। इसके साथ ही ग्राहक विजय सेल्स स्टोर्स और www.vijaysales.com पर अपनी खरीदारी पर बैंकों से तुरंत छूट पा सकते हैं। ग्राहक ICICI बैंक कार्ड, SBI कार्ड, कोटक बैंक कार्ड, IDFC फर्स्ट बैंक और वन कार्ड का उपयोग करने पर विजय सेल्स स्टोर पर 5,000 रुपये तक के कैशबैक और 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प चुन सकते हैं।
Oppo Find N2 Flip की कीमत
Oppo Find N2 Flip की कीमत 89,999 रुपये है और इसे एस्ट्रल ब्लैक और मूनलिट पर्पल रंग विकलप में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर चलता है। इसमें 8GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 प्लस चिपसेट मिलता है। Oppo Find N2 Flip में Hasselblad से चलने वाला डुअल रियर कैमरा है। स्मार्टफोन में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का मेन सेंसर और f/2.2 अपर्चर वाला 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। स्मार्टफोन में f/2.4 अपर्चर वाला 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
