ओप्पो इंडिया ने अपने नए फोन Oppo F33 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। नया फोन Oppo F33 5G पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए Oppo F31 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। Oppo F33 5G में 6.57 इंच की फुल HD+ AMOLED स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 6360 Max प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी तक रैम और तीन-तीन आईपी रेटिंग्स दी गई हैं।
भारत में कीमत और उपलब्धता
Oppo F33 5G को भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB + 128GB मॉडल 34,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 8GB + 256GB की कीमत 37,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Forest Green और Pearl White रंगों में उपलब्ध है। आप इसे Oppo की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart से खरीद सकते हैं। फिलहाल यह डिवाइस प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Oppo F33 5G में 6.57 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 397PPI पिक्सल डेंसिटी मिलती है, जिससे स्क्रीन काफी शार्प और ब्राइट दिखाई देती है। फोन में AGC DT-STAR D+ प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जो स्क्रीन को मजबूती प्रदान करता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6360 Max ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जो Mali-G57 MC2 GPU के साथ आता है। इसमें 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह कॉम्बिनेशन यूजर्स को स्मूथ परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग का अच्छा अनुभव देता है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ आता है, जबकि 2MP का मोनोक्रोम सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग
Oppo F33 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। यह 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और लंबे समय तक चलता है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाता है। इसका वजन 189 ग्राम है और मोटाई 8.0mm है।
