OpenAI की बड़ी तैयारी, ChatGPT में मिलेगा AI वीडियो बनाने का धमाकेदार फीचर

Sora AI मॉडल के चैटबॉट में इंटीग्रेट होने के बाद ChatGPT सिर्फ एक चैटबॉट ही नहीं रहेगा बल्कि यह एक मल्टी एआई टूल के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। इस नई सुविधा से करोड़ों यूजर्स को फायदा पहुंचेगा।

OplenAI ने जब से ChatGPT को लॉन्च किया है तब से कंपनी लगातार इसमें नए-नए फीचर्स जोड़ रही है। अब ओपनएआई अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ा कदम उठाने की प्लानिंग कर रहा है। लीक्स की मानें तो कंपनी अपने एडवांस एआई वीडियो मॉडल Sora को सीधे ChatGPT में इंटीग्रेट कर सकता है। यूजर्स अभी तक सोरा एआई मॉडल का इस्तेमाल मोबाइल ऐप या फिर इसके वेबसाइट के जरिए ही कर सकते थे। ऐसे में अगर कंपनी इसका सपोर्ट चैटजीपीटी में दे देती है तो इसका सीधा फायदा करोड़ों लोगों को पहुंचेगा।

OpenAI ChatGPT

ओपनएआई जल्द ही चैटजीपीटी में वीडियो बनाने की सुविधा दे सकता है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Sora AI मॉडल के चैटबॉट में इंटीग्रेट होने के बाद ChatGPT सिर्फ एक चैटबॉट ही नहीं रहेगा बल्कि यह एक मल्टी एआई टूल के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट के अनुसार The Information ने दावा किया है कि कंपनी Sora और ChatGPT को एक साथ इंटीग्रेट करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट में इससे जुड़े कुछ लोगों का हवाला देते हुए कहा गया कि आने वाले समय में चैटजीपीटी यूजर्स को एआई वीडियो जनरेशन की सुविधा मिल सकती है। लेकिन, अभी यह कंफर्म नहीं हो सकता है कि यह फीचर कब तक लॉन्च किया जाएगा।

End of Feed