विदेश में घूमने के समय कैश की टेंशन हुई खत्म, इन 10 देशों में UPI से कर पाएंगे पेमेंट

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर बताया कि अब यूनान में भी यूपीआई की सुविधा शुरू हो गई है। इससे पात्र ग्राहक तुरंत, सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, पारंपरिक तरीकों की तुलना में पैसे भेजने का खर्च भी काफी कम होगा।

भारत ने पिछले कुछ सालों में डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। अब देश में अधिकांश लोग छोटी-बड़ी खरीदारी के समय ऑनलाइन पेमेंट के जरिए ही भुगतान करते हैं। लोगों की सहूलियत के लिए अब सरकार धीरे-धीरे विदेश में भी डिजिटल पेमेंट की सुविधा को शुरू कर रही है। इसी क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए भारत ने अब यूनान में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI की सुविधा शुरू कर दी है।

UPI (1)

कई देशों में शुरू हुई यूपीआई की सुविधा। (फोटो क्रेडिट-iStock)

इन 10 देशों में शुरू हुई सर्विस

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि यह भारत के डिजिटल भुगतान तंत्र के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि अब यूनान, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर, श्रीलंका और कंबोडिया सहित 10 देशों में यूपीआई से लेनदेन किया जा रहा है। इससे भारतीय यात्री परिचित डिजिटल मंचों के माध्यम से विदेशों में भी आसानी से भुगतान कर पा रहे हैं।

End of Feed