प्रीमियम स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस ने कुछ समय पहले भारतीय बाजार में OnePlus 15 सीरीज को लॉन्च किया था। अब वनप्लस फैंस के लिए एक और बड़ी खबर है। कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है जो कि OnePlus 15R होगा। कंपनी की तरफ से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। इतना ही नहीं अपकमिंग स्मार्टफोन की टीजर इमेज भी जारी कर दी गई है।
वनप्लस भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च करेगा धमाकेदार स्मार्टफोन।(फोटो क्रेडिट-Digit)
अमेजन पर OnePlus 15R के लिए माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। साइट पर इसे Coming Soon के साथ टैग किया गया है। इस फोन को कंपनी ने Power on, Limits off स्लोगन के साथ पेश किया है। टीजर से पता चलता है कि OnePlus 15R में दो कलर वेरिएंट मिलने वाले हैं जिसमें ब्लैक और ग्रीन शामिल होंगे।
इसमें मिलेगा पावरफुल चिपसेट
टीजर इसमें सामने आने से इसके डिजाइन का भी खुलासा हो गया है। OnePlus 15R के रियर पैनल में फैंस को वर्टिकल शेप में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा इसके बाई ओर फिजिकल Plus Key भी नजर आ रही है। माना जा रहा है कि यह बटन कैमरा शॉर्टकट के लिए या फिर गेमिंग जैसे फंक्शन के लिए इस्तेमाल हो सकती है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite या Snapdragon 8 Gen 5 के साथ लन्च किया जा सकता है।
7800mAh बैटरी से हो सकता है लैस
OnePlus 15R की चर्चा काफी दिनों से चल रही है। लॉन्च से पहले ही इसकी कई सारी लीक्स भी सामने आ चुकी है। पुरानी लीक्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का एमोलेड स्क्रीन किया जा सकता है। डिस्प्ले को लैग फ्री रखने के लिए इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर का फीचर मिलने वाला है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 7800mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। लीक्स की मानें 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
